फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़कर महिला ने जहरीला पदार्थ खाया,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार में पति से झगड़ कर महिला ने गुरुवार सुबह जहर खा लिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर देेर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी नीतू (35) ने गुरुवार की सुबह जहर खा लिया। जब उसे उल्टियां आने लगी, तब परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद वह महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे।
जहां इलाज के दौरान देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका केे पति बाबूलाल ने बताया कि नीतू की तबीयत खराब चल रही है। डॉक्टर ने चावल खाने से मना किया था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम उसने चावल खा लिए, जब उसने मना किया, तो वह झगड़ने लगी। इससे नाराज होकर गुरुवार सुबह उसनने जहर खा लिया। घटना की सूचना पर मायके पिहानी के थितिर गांव निवासी भाई पवन मौके पर आया। उसने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें