फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पति ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक महिला ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर पति पर तीन तलाक देनेे का आरोप लगाया है। उसने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र मेें बताया कि छह वर्ष पूर्व उसका निकाह संडीला कस्बा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था।
उसके विरोध करने पर उसे पीटता था। इसकी शिकायत तीन साल पहले उसने कोतवाली में की थी। पुलिस के डर से पति ने समझौता कर लिया था। समझौता होने के कुछ दिनों बाद से फिर वही हरकत करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट कर चुप रहने की धमकी दी। कुछ दिन पूूर्व पति उसे मायके छोड़ आया। इसके बाद फोन करके तीन बार तलाक कह दिया। सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें