फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में लटका ट्रांसफार्मर, हादसे को दे रहा दावत

विज्ञापन
फोटो-17- हवा में तारो के सहारे लटक रहा ट्रांसफार्मर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली के किशुनपुर स्थित सरकारी नलकूप चलाने के लिए एक ट्रांसफार्मर को तारों के सहारे हवा में लटका दिया गया है। रविवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर को सही जगह रखने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

पाली नगर के दक्षिण दिशा में किशुनपुर स्थित सरकारी नलकूप के पास 25 केवी का ट्रांसफार्मर 20 फीट ऊपर हवा में तारों के सहारे लटका है। ट्रांसफार्मर को रोकने के लिए लोहे के एंगल नहीं हैं।
ट्रांसफार्मर के नीचे किसानों के खेत हैं। तेज हवा चलने पर हादसे की आशंका रहती है। रविवार दोपहर इस ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से मोहल्ला इमाम चौक निवासी सोलेंद्र राठौर की छह बीघा गेहूं की फसल खाक हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक उसने कई बार इसे लेकर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अवर अभियंता किशन पाल का कहना है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी। समस्या अब संज्ञान में आई है, जल्द ही इसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें