फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहनों ने लगाया जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
पोटो-21- महात्मा गांधी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सोमवार को डीएलएड परीक्षा के चलते एमजी रोड स्थित एक केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों के वाहन सड़क तक खड़े रहे। इसके चलते राहगीरों को तीन घंटे तक मार्ग पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक हुई परीक्षा के दौरान तमाम परीक्षार्थी अपने दो पहिया वाहनों से परीक्षा देने पहुंचे थे। वह अपने वाहन कॉलेज में इंट्री गेट के पास खड़े करके परीक्षा देने चले गए।
इसके चलते आधी सड़क बाइकों से घिर गई। इस कारण सामान्य रूप से चलने वाला यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। दोपहर 12 बजे लगा जाम किसी तरह से तीन बजे खुल सका तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस दौरान जाम में फंसने वाले राहगीर गर्मी के कारण बिलबिला उठे। नघेटा रोड और सांडी रोड स्थित कॉलेजों को भी सेंटर बनाया गया था। इस कारण इन स्थानों पर भी यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें