फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर फिर शुरू हुई हलचल

विज्ञापन
फोटो-21- नुमाइश चौराहा से पिहानी चुंगी मार्ग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के लिए एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। पीडब्लूडी इन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए कार्ययोजना बना रहा है।
विज्ञापन

यह अलग बात है कि इन सड़कों पर अतिक्रमण की सीमा में आ रहे मकानों दुकानों को गिराकर सड़कों को चौड़ा करने की राह आसान नहीं है। विभागीय अफसरों का कहना है कि हमारा काम कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजना है। आगे की कार्यवाही के लिए शासन के निर्देशानुसार कार्य होता है।
लोक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार नगरीय क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर बनाने का कार्य किया जाना है। इसकी कवायद दो वर्ष पहले शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इसके तहत नुमाइश चौराहे से सांडी चुंगी, बावन चुंगी से नाले तक, नुमाइश चौराहे से बिलग्राम चुंगी तक, बिलग्राम चुंगी से बख्तावरपुरवा तक, पीडब्ल्यूडी तिराहे से लखनऊ चुंगी तक और लखनऊ चुंगी से ट्रामा सेंटर तक सड़कों का सर्वे करते हुए खाका खींचा गया था।
इसके बाद सांडी रोड से सांडी चुंगी तक सड़क की नाप जोख करके हदबंदी करते हुए निशान लगाने के बाद जद में आने वाले मकानों और दुकानों के मालिकों को नोटिस दी गई थी। सांडी रोड़ पर नुमाइश चौराहे से सांडी चुंगी तक सड़क के एक ओर करीब 5 फिट तो दूसरी ओर करीब 7 फिट के औसत से अतिक्रमण मिला था।
इसके बाद दुकान एवं मकान मालिकों में खलबली मच गई थी। इसकी जद में कई धार्मिक स्थल भी आए थे, जो कि लोगों के घरों एवं दुकानों के आस पास स्थित हैं।
लोक निर्माण विभाग की इस कवायद के बीच लोगों ने लखनऊ-हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर पीडब्लूडी तिराहे से लखनऊ चुंगी तक और लखनऊ चुंगी से ट्रामा सेंटर तक एवं बिलग्राम पनवारी हाईवे पर नुमाइश चौराहे से बिलग्राम चुंगी तक, बिलग्राम चुंगी से बख्तावरपुरवा तक के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर बनाने को लेकर कार्य न किए जाने पर सवाल खड़े किए थे।
इस दौरान चुनाव की आहट के बीच मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब योगी सरकार 2.0 में प्राथमिकता वाले कार्यों में इस कार्य को भी लिया गया। जिसके लिए शासन से विभाग से कार्ययोजना मांगी गई है ।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर बनाने के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों को लेकर सर्वे कराने के साथ ही कार्ययोजना बना रहा है। कार्ययोजना जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने पर अतिक्रमण हटाकर डिवाइडर आदि बनाने का कार्य किया जाएगा। - एचडी अहिरवार, एक्सईन, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें