शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में मंगलवार की रात पति से झगड़कर एक वृद्धा ने जहर खाकर खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
ग्राम दौलतियापुर निवासी निर्मला (60) का मंगलवार की रात घरेलू मामले को लेकर पति भैया लाल से विवाद हो गया। परिजनों ने दोनों को समझा कर शांत करा दिया। इसके बाद निर्मला कमरे में चली गई।
कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया। जब उसे उल्टियां आने लगीं, तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे निजी वाहन से शाहजहांपुर लकरे जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
परिजन शव लेकर घर वापस आए। बेटे लक्ष्मण ने बताया कि पिता से विवाद होने से नाराज होकर मां ने जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सेे पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुुुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।