फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीड़ी कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीड़ी कारीगर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना बांगरमऊ के कस्बा गंज मुरादाबाद निवासी यासीन (56) बीड़ी कारीगर थे। मल्लावां के गौरी गांव में बीड़ी बनवाने का काम चल रहा था। बुधवार सुबह वह काम देखने गए थे। दोपहर में वह बाइक से वापस घर आ रहा थे।
रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें