हरदोई। जिले के 16 हजार स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। स्नातक के छात्रों को स्मार्ट फोन और परास्नातक वालों को टेबलेट वितरण की योजना है।
जीडीसी व सीएसएन पीजी कॉलेज के लिए कार्यक्रम भी निर्धारित हो चुका है। 7 अप्रैल को जीडीसी और 8 अप्रैल को सीएसएन पीजी कालेज के स्टूडेंट्स को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
जीडीसी के 436 छात्रों को सात मार्च को कालेज के सभागार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के हाथों से टैबलेट व स्मार्ट फोन बांटकर शुरुआत की जाएगी। इसके दूसरे दिन आठ मार्च को सीएसएन पीजी कॉलेज के 682 छात्रों को इसका वितरण होगा।
सीएसएन पीजी कॉलेज के छात्रों को शहर के रसखान प्रेक्षागृह में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कालेज के 682 छात्र-छात्राओं को इनका वितरण होगा। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के हाथों से वितरण कार्यक्रम होगा।
जिले के लगभग 16 हजार स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन निशुल्क दिए जा रहे हैं। जीडीसी से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 7 मार्च को जीडीसी में 436 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन बटेंगे। - नेत्रपाल सिंह, जिला उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी, हरदोई