फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गो पर स्थित मंदिर कराए गए सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से सैनिटाइजेशन का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों व मंदिरों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर गठित 32 टीमें सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही हैं। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, सिनेमा रोड, नुमाइश चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा, लखनऊ चुंगी, अस्पताल रोड आदि पर स्प्रे टैंकरों के जरिए सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा व छोटा चौराहा के मंदिरों को भी सैनिटाइज कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें