फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर 12 से तीन हो सकेगी अपनों से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के कोविड-19 चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों की स्थिति उनके परिजन रोजाना जान सकेंगे। इसके लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। सीएमओ ने सभी को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालयों में भर्ती रोगियों के परिजनों को रोगियों के स्वास्थ्य एवं उपचार आदि की जानकारी 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित हेल्प डेस्क व टेलीफोन के माध्यम से दी जा रही है।
कोविड-19 चिकित्सालयों में भर्ती रोगियों के संबंध में जानकारी देने के लिए डॉ.स्वामी दयाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मो. नं - 9454455207, डॉ. प्रतीक नलवा फिजीशियन 7985420470, डॉ. पंकज मिश्रा फिजीशियन 9565834371 व डॉ. विनोद कुमार एनेस्थेटिस्ट 9451062514 की ड्यूटी लगायी गयी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के परिजन उक्त नंबरों पर दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने रोगियों की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें