फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करना सबसे ज्यादा जरूरी

विज्ञापन
फोटो-6-पुलिस की पाठशाला में बोलते एसपी अजय कुमार व मंच पर मौजूद राजीव मोहन अवस्थी और अविनाश मिश्रा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शहर के जेके पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अजय कुमार मोटिवेशनल स्पीकर की भूमिका में नजर आए और निजी अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। कहा कि जैसे अर्जुन को सिर्फ चिड़ियां की आंख दिखी थी वैसे ही सबको लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से पुलिस के नियम कानून और सहायता के टोल फ्री नंबर हर कोई जानता है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए जो जानना जरूरी है वही इस पाठशाला में बोलेंगे।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में एसपी अजय कुमार ने कहा कि सफलता से ज्यादा जरूरी खुशी है। सिर्फ सफलता के पीछे न भागें, बल्कि बेहतर करने की कोशिश करें और खुश रहें। उन्होंने कहा कि फोकस निर्धारित करना बेहद अहम है। लक्ष्य का निर्धारण जितना जरूरी है उतना ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना भी। उन्होंने कहा कि दृष्टि की बहुत आवश्यकता नहीं है, बल्कि दृष्टिकोण की आवश्यकता है। उन्होंने अपने साथी एक आईएएस ऑफिसर का नाम लिए बिना जिक्र किया कि दोनों आंखों की रोशनी न होने के बाद भी आईएएस बनने में सफल हुए। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेश में चार लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी छोड़कर एक वर्ष दिल्ली में तैयारी की और पहली ही परीक्षा में 108वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बन गए। उन्होंने कहा कि जब इंटर के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के लिए काउंसलिंग होनी थी, तो वहां जाने के लिए 1500 रुपये भी नहीं थे और एक शिक्षक ने मदद की। इसमें सफलता मिली, क्योंकि लक्ष्य भी तय था और लक्ष्य पर ध्यान भी केंद्रित था। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं से कहा कि हमेशा ध्यान रखें कि जो बात मां से छिपानी पड़े, वह सही नहीं है। एसपी ने कहा कि हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए, हर रोज कुछ नया सीखना चाहिए। बल्ब के आविष्कारक एडीसन का भी उदाहरण एसपी ने दिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव मोहन अवस्थी ने एसपी अजय कुमार का स्वागत किया। विद्यालय की अध्यापिका शुभा दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या समता अवस्थी ने आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अविनाश मिश्रा, खालिद हुसैन शानू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विद्यालय की ओर से एसपी व अन्य अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। श्रुति गुप्ता, पारूल त्रिपाठी, प्रियांशी अवस्थी, कृति श्रीवास्तव, हर्षित शुक्ला, दीप शिखा वर्मा, प्रांजलि सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कोरोना वारियर्स को आभार जताते हुए तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत पर भी प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में कक्षा सात की छात्राएं तनुष्का सैनी, सुनिधि भारती, राधा वाजपेयी, साक्षी वाजपेयी, कक्षा छह की छात्रा अदिती सिंह और काव्या सिंह व कक्षा आठ की छात्रा आकृति सिंह शामिल रहीं।
तीन बच्चों को एक-एक हजार रुपये का इनाम, रो पड़ा युवराज
एसपी अजय कुमार ने जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी युवराज की रश्मिरथी की प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में युवराज की जमकर तारीफ की और एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। इस दौरान युवराज की आंखों से आंसू छलक पड़े। विभिन्न सवालों का सही जवाब देने के लिए इशिता वर्मा और अब्दुल फैय्याज को भी एक-एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा एसपी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें