फोटो-08-जिला कारागार के बाहर लगी युवतियों और महिलाओं की लाइन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। रक्षाबंधन के मौके पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों और कैदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें पहुंचीं। कारागार प्रशासन ने इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर रखे थे।
जिला कारागार में बड़ी संख्या में आरोपी और अपराधी बंद हैं। कोरोना काल में बंदियों की परिजनों से मुलाकात बंद थी। कुछ दिन पहले ही मुलाकात की इजाजत दी गई है।
इस बीच रक्षाबंधन पर जिला कारागार में बंद लोगों से मिलने के लिए आईं उनकी बहनों को भी मुलाकात की इजाजत दी गई। भाइयों को राखी बांधने के बाद बहनों ने मुंह मीठा कराते हुए जल्द न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई।