फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई का सैंपल लिया, रंगों का इस्तेमाल न करने की हिदायत

विज्ञापन
फोटो-14- सांडी में एक दुकान से खाद्य पदार्थ का सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सांडी व अन्य जगहों पर अभियान चलाकर मिठाई के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभीहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में सांडी पहुंची टीम ने बालाजी मिष्ठान भंडार से मिठाई व कस्बे में स्थित ओम साईं मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिठाई बनाने में गुणवत्ता बनाने का विशेष ध्यान रखें। ऐसे खाद्य पदार्थों, रंगों व तेलों का इस्तेमाल न करें जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हों। अभिहित अधिकारी व टीम ने ग्राहकों को भी जागरूक किया।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि संग्रहित किए गए दोनों सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक समेत अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें