फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, 23 घंटे से 120 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। निजी लाइनमैन को काम से हटाने से नाराज अन्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे कस्बा स्थित पावर हाउस की सोमवार शाम सात बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान सब स्टेशन के चारों फीडरों से जुड़े 120 गांव के 80 हजार लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

आंझी पावर हाउस से बेहटा गोकुल पावर हाउस जुड़ा है। प्राइवेट लाइनमैन दीपांकर को काम से निकाल दिया गया। इस कारण पावर हाउस में काम कर रहे अन्य प्राइवेट कर्मी भड़क गए और कार्य बहिष्कार कर दिया।
इधर सोमवार को बेहटा गोकुल सब स्टेशन में फाल्ट आ गया। जिसके चलते सब स्टेशन ठप हो गया। निजी लाइनमैन के कार्य बहिष्कार के चलते फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

इस कारण मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कार्य बहिष्कार करने वाले आलोक, रतीराम आदि ने बताया कि उपकेंद्र में लाइन मैन की संख्या कम है।
ऐसे में साथी को निकालने से काम में और समस्याएं आएंगी। इसलिए कार्य बहिष्कार किया गया। इधर मंगलवार देर शाम एक्सईएन से कर्मियों की संख्या बढ़ाने के आश्वासन पर लाइनमैन को दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद बहिष्कार कर रहे कर्मी काम पर लौट आए। अवर अभियंता मनोज गौतम ने बताया रात आठ बजे से पहले आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें