हरदोई। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी क्या हुई कि दुकानदार से लेकर ग्राहक तक बाजारों में ही दिखने लगे हैं। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों सहित कपड़े व कास्मेटिक की दुकानें फुटपाथ पर सजने लगीं हैं। भीड़ का आलम ये है कि दोपहर 12 बजे तक इन रोडों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि ईओ रविशंकर शुक्ल का कहना है कि 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कराया जा रहा है।
आवश्यक सेवाओं में नहीं आता कास्मेटिक
सिनेमा रोड पर ठेले पर पटरी दुकानदार कास्मेटिक का सामान बेंचते और युवतियां उसको खरीदती नजर आईं। जिसको देखकर लोगों का भी यही कहना था कि शायद दुकानदारों की जरूरतों को देखकर प्रशासन स्वयं बैक फुट पर हो गया है वरना आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में कास्मेटिक तो नहीं आता है।
दोपहर 12 बजे तक कपड़ों की भी खूब सजती दुकानें
सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक भले ही आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हो पर शहर में दोपहर 12 बजे तक दुकानें खुली रहतीं हैं बल्कि इनके साथ कपड़े व अन्य दुकानें भी खुली रखकर उनकी बिक्री भी खूब की जाती है।