फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने घायल फरियादी का किया उपचार, दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के हाकिमखेड़ा में चुनावी विवाद में पुत्र ने अपने पिता को पीट दिया। मारपीट में घायल व्यक्ति कोतवाली शिकायत लेकर पहुंचा, तो हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने पहले उसका प्राथमिक उपचार किया और फिर पूरे मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाकितखेड़ा निवासी बशीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह घर पर था, तभी उसका पुत्र वसीम उससे पंचायत चुनाव को लेकर बहस करने लगा।
वसीम ने प्रधान पद के लिए खुद के समर्थित प्रत्याशी को वोट न दिए जाने की बात कहते हुए बशीर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बशीर की पत्नी हसीमा बानो भी आ गईं और उन्होंने भी पुत्र के साथ मिलकर बशीर को लाठी डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे बशीर का प्राथमिक उपचार हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी रुक्मणी ने किया। मरहम पट्टी करने के बाद उसकी तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया और मेडिकल के लिए संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। संडीला कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें