फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब के विचार भाजपा ने किये साकार

विज्ञापन
फोटो-36- रसखान प्रेक्षागृह में कार्यक्रम में बोलते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के मूल विचारों के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया गया है। देश में गरीबों वंचितों शोषितों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर समाज में बराबरी और सम्मान दिलाने का काम भी किया है।
विज्ञापन

डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की रसखान प्रेक्षागृह में सामाजिक समरसता विचार गोष्ठी को संबोधित करने से पहले सहकारिता मंत्री ने डॉ.आंबेडकर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन दलितों शोषितों वंचितों के उत्थान तथा उनकी दशा में सुधार लाने के लिए समर्पित रहा। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा कि भाजपा सदैव डॉ.आंबेडकर के विचारों के साथ है।
विज्ञापन

डॉ.आंबेडकर कांग्रेस के विरुद्ध चुनाव लड़े तब उनके चुनाव का संचालन आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी ने किया था। भाजपा के बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले 6 पर्व में से एक बाबा साहेब की जयंती भी है।
गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ.आंबेडकर से संबंधित स्थानों को पंच महातीर्थ के रूप में दिव्य और भव्य रूप देकर डॉ.आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से पीके वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रीतेश दीक्षित, अविनाश पांडे, गंगेश पाठक, अमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें