फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कांड से चेता प्रशासन, जगह जगह पड़े छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। अलीगढ़ शराब कांड के बाद जिला प्रशासन और पुलिस एक बार फिर से शराब के अवैध कारोबार की रोकथाम में लग गया है। डीएम और एसपी के निर्देश पर जनपद के अलग अलग इलाकों में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने छापा डाला। बड़े पैमाने पर कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आबकारी और लोनार कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सवायजपुर, कंजड़पुरवा और बघौरमल में दबिश दी जहां 80 लीटर कच्ची शराब, 1600 किलोग्राम लहन और कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।
यहां पूनम, पिंटू, अनंतराम और मैकूलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार : एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव और सीआ बघौली हेमंत उपाध्याय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कछौना कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरगंज, कंजड़ बस्ती, बहकटवा, समसपुर में छापा डाला।
विज्ञापन

यहां 80 लीटर कच्ची शराब 1200 किलो लहन और शराब की चार भट्ठियां पकड़ी गईं। पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर संडीला पुलिस ने मोबीन और अलीहसन निवासी तिलोईयां कला को दो पिपिया कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें