फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रोकने गए प्रधान और लेखपाल को फावड़ा लेकर खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर पक्के निर्माण की सूचना पर कार्य रोकने के लिए मौके पर पहुंचे लेखपाल और ग्राम प्रधान को आरोपी भाईयों ने फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर निकले ग्राम प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, जबकि लेखपाल ने एसडीएम बिलग्राम को पूरे मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरपुर में शनिवार को ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर पक्की दीवार का निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार राजपूत और लेखपाल पियूष मौके पर पहुंच गए।
दोनों ने निर्माण किए जाने पर आपत्ति जताई, और पूर्व में भी इसे लेकर मना किए जाने का हवाला दिया। इससे नाराज होकर निर्माण करा रहे आरोपी भाईयों ने फावड़ा लेकर लेखपाल और प्रधान को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ भी लग गई। सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें