हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गुरुवार की रात पत्नी को विदा कराने बाइक से ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
लखनऊ जनपद के फरीदपुर चौकी क्षेत्र के पक्का बाग निवासी प्रमोद कुमार बाजपेई (30) लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी ससुराल हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली में है।
गुरुवार रात में वह अपनी बाइक से पत्नी प्रिया को विदा कराने के लिए ससुराल जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर इकनौरा भट्टे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।