फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र में खाना पीना मिलेगा, हवा अपनी लाओ

विज्ञापन
पोषण पुनर्वास केंद्र में मुदस्सिर के परिजन और लगा निजी पंखा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार लाने के उद्देश्य से शहर में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) संचालित है। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में संचालित होने वाले एनआरसी में बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए खाने और पानी का इंतजाम तो है, लेकिन हवा का नहीं। अगर आप किसी कुपोषित बच्चे की बेहतरी के लिए उसे भर्ती कराने जा रहे हैं, तो हवा के लिए पंखे का इंतजाम खुद ही करना पड़ेगा। कम से कम मंगलवार को पोषण पुनर्वास केंद्र में ऐसे ही हालात देखने को मिले।
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे किया जाता है। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नियंत्रण में यहां की व्यवस्थाएं हैं, लेकिन कुपोषित बच्चों को एनआरसी पर भर्ती कराने की जिम्मेदारी बाल विकास पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग की आशा और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना के जिम्मेदारों की है। जिला चिकित्सालय के सामने स्थित एनआरसी में 10 बेड हैं। इन 10 बेड पर पांच पंखे लगे हैं। एक पंखा लंबे समय से खराब है। इसके कारण यहां पिछले 13 दिन से भर्ती बावन चुंगी निवासी एक वर्षीय सृष्टि और उसकी मां कुंती को परेशानी हो रही थी। वह अपने एक परिचित के यहां से पंखा ले आई और अपने बेड पर लगा लिया। इसी तरह बावन कस्बे के जमीर का पुत्र मुदस्सिर (4) भी एनआरसी में तीन दिन से भर्ती है। जब उसे भी गर्मी से परेशानी हुई तो निजी व्यवस्था कर ली।
... और अब दस बेड का ही एनआरसी
जनपद का एनआरसी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पहले तक 20 बेड का हुआ करता था। संडीला तहसील क्षेत्र में विभिन्न कार्य कर रही निजी क्षेत्र की एक नामी संस्था के सहयोग से जिला प्रशासन ने दस बेड का इंतजाम कराया था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच इस संस्था ने एनआरसी से पल्ला झाड़ लिया और तब से यहां अव्यवस्थाएं घर कर गईं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि पंखा खराब होने की समस्या से किसी ने अवगत नहीं कराया। अब पता चला है तो बुधवार को ही जानकारी कर पंखा सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें