फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन 70 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अंक सुधार के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन बुधवार को 70 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कोरोना महामारी के कारण प्रोन्नत में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड ने अंक सुधारने के लिए मौका दिया है। इसके तहत जनपद में बने पांच परीक्षा केंद्रों पर चौथे दिन सीसीटीवी की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि बुधवार को जनपद में चित्रकला की परीक्षा प्रथम पाली में हुई जिसमें 261 पंजीकृत थे। 198 उपस्थिति रहे व 63 छात्र अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय में 7 छात्र पंजीकृत थे। सभी उपस्थित रहे। वहीं इंटर की गृह विज्ञान और व्यापारिक संगठन में 26 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं जिसमें 19 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें