फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पिता को देखने आया था, मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार की टक्कर से जान गंवाने वाले बाइक सवार के शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया। युवक दिल्ली में रहता था और पिता की हालत गंभीर होने की जानकारी पर उनसे मिलने के लिए गांव आया था।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्राडाल सिंह निवासी सचिन उर्फ छोटू (28) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पिता मुन्नीलाल की तबीयत खराब थी। इस पर शुक्रवार की सुबह वह दिल्ली से अपने गांव आया था। पिता को उपचार के लिए हरदोई शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता से मिलने शनिवार की रात वह गांव से बाइक से हरदोई जा रहा था, लेकिन रास्ते में कार की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें