फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर बूथ प्रबंधन से ही कांग्रेस जीतेगी

विज्ञापन
गांधी भवन सभागार में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में बोलते प्रशिक्षक अमित गुप्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गांधी भवन सभागार में सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक, न्याय पंचायत, नगर, वार्ड, फ्रंटल प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने इस दौरान बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षक अमित गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करें। बेहतर बूथ प्रबंधन से ही हम चुनाव जीत सकते हैं और कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक आलोक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की है। कांग्रेस सरकार में किसान और नौजवान सभी खुशहाल थे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्तियों को बेचकर देश को खोखला करने में जुटी है। प्रशिक्षक संजीव सिंह ने कहा कि संघ ने देश में भाईचारे में नफरत बोने का षड्यंत्र रचा है, लेकिन हम नफरत का जवाब प्रेम व करुणा से देंगे। प्रशिक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सोशल मीडिया में भ्रम फैलाती है। लेकिन अब जनता झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व महासचिव उमा शंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस यूपी में लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। उत्तर प्रदेश के लोगों के दिलों में कांग्रेस ने जगह बनाई है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर में शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव के अलावा अनुपम दीक्षित, डॉ. अजीमुश्शान, मंजू वर्मा, शिवपाल वर्मा, ज्ञानेंद्र यादव, सोनपाल वर्मा, राम सिंह वर्मा, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें