हरदोई के कोथावां विकास खंड में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी का वीडियो मंगलवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत अधिकारी जनता के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
कोथावां विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी तैनात है। उसके पास महीनकुंड समेत कई ग्राम पंचायतों का प्रभार है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गए लक्ष्मीकांत राजवंशी से ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लक्ष्मीकांत से यह भी कहा कि तुम जनता के ठेकेदार नहीं हो। जनता के ठेकेदार नरेंद्र मोदी हैं।
जनता के लिए लालबिहारी ने काफी गाली गलौज भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने लाल बिहारी पर कार्यवाई के संकेत दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आ गया है। प्राथमिक जांच कर ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।