फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई ने बहराइच को हराया

Thu, 18 Jan 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे श्रीशचंद्र अग्रवाल मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को चार मैच खेले गए। चारों मैच के दौरान खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जिताने की हर संभव कोशिश की। दूसरे दिन हुए मैचों में बांदा, इटावा, गाजीपुर और हरदाेई की टीमें जीतीं। श्रीशचंद्र हाॅकी एकेडमी (हरदोई) की टीम ने बहराइच को हरा दिया।
विज्ञापन

पहला मैच गाजीपुर और रामपुर टीम के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने रामपुर की टीम को तीन- एक से हरा दिया। दूसरा मैच बहराइच और श्रीशचंद्र हाॅकी एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इस मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। श्रीशचंद्र हॉकी एकेडमी की टीम को तीन-दो से विजयी रही। तीसरा मैच इटावा और बलरामपुर की टीम के बीच हुआ। इटावा की टीम ने बलरामपुर की टीम को दो-शून्य से पराजित कर दिया। चौथा मैच बाराबंकी और बांदा की टीम के बीच हुआ। बांदा की टीम ने बाराबंकी की टीम को दो शून्य से हरा दिया। मैच के दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, योगेंद्र दत्त मिश्रा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, आशीष सिंह, राजीव कुमार, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें