फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोबाइल शॉप में हुई चोरी के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित मोबाइल शॉप की दीवार में 14 इंच की नकब काटकर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी करने वालों तक पुलिस पहुंच गई है। घटना को लेकर अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगाें को हिरासत में भी लिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मलकाना निवासी हामिद उर्फ शानू की मुख्य बाजार में स्थित मोबाइल शॉप में सोमवार रात चोरी हो गई थी। 10 लाख रुपये कीमत के मोबाइल, 50 हजार रुपये और एक टैबलेट भी चोरी हो गया था। घटना का पता चलने पर पुलिस ने आस पास के घरों व दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इन सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात 12 बजे के आस पास कई संदिग्ध नजर आए और इनके हाथ मे कुछ सामग्री भी दिखी। इसी आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक एक राय ने बताया कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें