फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: फांसी पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Jan 2022 05:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फांसी पर लटके मिले प्रेमी प्रेमिका के शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई में प्रेमी और उसकी प्रेमिका के शव फांसी पर लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। टड़ियावां थाने के डडवानी गांव निवासी शिवकुमार का इकलौता पुत्र राहुल (27) बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी इसी गांव के सतीश की पुत्री उमा भारती (18) से दोस्ती थी।
विज्ञापन


दोनों की दोस्ती कब परवान चढ़ गई। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। उनके प्यार की गांव में चर्चा होने लगी। शिवकुमार के मुताबिक वह लखनऊ में काम करता है। उसे जब राहुल और उमा भारती के बारे में पता चला, तो उसने राहुल को काफी समझाया भी था। लेकिन दोनों नहीं माने।

मंगलवार की सुबह दोनों के शव गांव के बगल में बबूल के पेड़ से लटके मिले। इसका पता होने पर वह लखनऊ से गांव लौटा। शिवकुमार के मुताबिक उसने बड़ी बेटियों गीता व रूबी की शादी कर दी थी। राहुल की शादी की तैयारी हो रही थी। उसने यहां तक बताया है कि उमा भारती के पिता ने राहुल को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सतीश ने राहुल की मां को घर पहुंच कर बताया था कि अपने बेटे को जाकर देखो,वह कहां है। इसके बाद ही दोनों के शव देखे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल गांव में अभी भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें