हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई- लखनऊ रोड पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार चालक से बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में शाहजहांपुर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों में से छोटे भाई व बहन की मौत हो गई। जबकि पिता बड़ा भाई और चालक घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जेई मंडी निवासी यासीन (65) मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर कार से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आंखों का इलाज कराने जा रहे थे। उनके बड़ा बेटा हसनैन (36), छोटा बेटा मुख्तार (34) और बेटी सना (30) और कार चालक अजीम (32)) पुत्र नसीम निवासी अहमदपुर भी थे।
हरदोई-लखनऊ रोड पर सुबह करीब 11 बजे कछौना कोतवाली क्षेत्र के चिरकहटी गांव के पास रोड पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक से अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। कार में सवार सभी लोग दब गए, चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को कार की विंडो काटकर किसी तरह बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भेजा। जहां पर डॉक्टर ने सना और मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पिता हबीबुल्ला, बड़े बेटे हसनैन और चालक अजीम का इलाज शुरू किया गया। हसनैन व याशीस की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया ।
बाक्स
सना भी इलाज कराने जा रही थी
अजीम ने बताया कि यासीन को आंख दिखानी थी। जबकि सना का भी किसी बीमारी का इलाज चल रहा था। मृतक मुख्तार मेडिकल स्टोर संचालित करते थे, अभी इनकी शादी नही हुई थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरा है। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन पहुंचे।