फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दस दिन से लापता किशोर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, पिता का आरोप हाथ पैर काट फेंका

Fri, 12 Nov 2021 12:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबादपुर से बीती तीन नवंबर से लापता मंजेश (13) पुत्र महिपाल का शव शुक्रवार सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित बबूल के जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर मंजेश के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मंजेश के पिता महिपाल ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिपाल का आरोप है कि मंजेश के हाथ पैर काट कर शव फेंका गया है। उसने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गांव के पास ही तीन जगहों पर पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिए और जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी पर बेनीगंज कोतवाली विद्यासागर बल पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश पुलिस कर रही है। परिजनों का आरोप है कि 3 नवंबर को ही मंजेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी लेकिन पुलिस ने मंजेश की खोजबीन में कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें