फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ-पैर कटे

Tue, 26 Oct 2021 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ पैर कट गए। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लखनऊ ले गए हैं। लखनऊ के आलमबाग निवासी विपिन त्रिपाठी (45) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है।
विज्ञापन


वह हरदोई में अभियोजन कार्यालय में तैनात है। सोमवार देर शाम वह ड्यूटी कर ट्रेन से लखनऊ जाने के लिए निकला था। प्लेटफार्म तीन पर सहरसा आनंद बिहार एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उसका बायां पैर व हाथ कट गया। जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया।

यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंची जीआरपी ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन अस्पताल आ गए। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए। जीआरपी प्रभारी सुनील कौल ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान सिपाही हादसे का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें