फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: 34 साल बाद चार को सात साल की सजा, चुनावी रंजिश में की थी हत्या

Thu, 25 Nov 2021 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन
हरदोई में लगभग 34 वर्ष पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीव कुमार सिंह ने अंग भंग किए जाने में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। चारों को सात वर्ष की सजा और दस-दस हजार रुपये का जुर्माना सुनाया गया है।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कौशल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर निवासी राम सुशील ने 23 दिसंबर 1987 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि चुनावी रंजिश में गांव निवासी नारायण स्वरूप, देव स्वरूप और ब्रम्हस्वरूप उर्फ छोटे लल्ला ने मुन्नूलाल के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।

इसके बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग में राम सुशील और वहीं खड़ा देव कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इसके चलते राम सुशील का कोहनी के नीचे एक हाथ काटना पड़ा। अंग भंग की धारा 326 आईपीसी के तहत आरोपियों को दोषी पाते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीव कुमार सिंह ने सात वर्ष की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


दस - दस हजार रुपये का जुर्माना किया है और जुर्माने की आधी रकम राम सुशील को देने का आदेश भी पारित किया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मामले की सुनवाई धारा 307 के तहत हुई थी, लेकिन 326 के तहत आरोपी दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें