फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांतरण पत्रावली गायब करने में चकबंदी लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दाखिल खारिज के लिए दी गई फाइल गायब होने के आरोप में बंदोबस्त अधिकारी ने सख्त रुख दिखाते हुए चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बिलग्राम के चकबंदी अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम तहसी क्षेत्र के ग्राम बलहेरा कमालपुर निवासी मीना के पक्ष में नामांतरण आदेश पारित किया गया था। इस आधार पर खतौनी में दाखिल खारिज के बाद मीना का नाम दर्ज होना था। दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी कर मीना का नाम दर्ज करने के लिए पत्रावली चकबंदी लेखपाल सौरभ कुमार को दी गई थी। इसके बावजूद मीना का नाम खतौनी में दर्ज नहीं हुआ। पूरे मामले की शिकायत मीना ने बंदोबस्त अधिकारी बीएन उपाध्याय से की। बीएन उपाध्याय ने उक्त प्रकरण की जांच संडीला के चकबंदी अधिकारी से कराई। बंदोबस्त अधिकारी के मुताबिक रिपोर्ट में पता चला कि जानबूझकर नामांतरण पत्रावली ही चकबंदी लेखपाल सौरभ ने गायब कर दी। पूरा प्रकरण डीएम अविनाश कुमार और एडीएम संजय कुमार सिंह की जानकारी में लाया गया। इस पर दोनों अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में बंदोबस्त अधिकारी ने चकबंदी लेखपाल सौरभ को निलंबित करते हुए चकबंदी अधिकारी बिलग्राम को उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें