फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा उद्योग को शीर्ष पर ले जाएगा समागम

विज्ञापन
उद्यम समागम में प्रदर्शनी में लगे स्टाल को देखते लोग। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उद्यम समागम से उद्यमियों, जनपद के हथकरघा बुनकरों व उनके उत्पाद को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बुधवार को आरआर इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय उद्यम समागम व एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद को हथकरघा उत्पाद के लिए चुना गया है। इसमें बुनकर अपनी प्रतिभा को निखार कर एक अच्छा बाजार स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने समागम में उपस्थित हतकरघा बुनकरों व लोगों से कहा कि वह इस दो दिवसीय उद्यम समागम एवं ओडीओपी प्रदर्शनी में उद्योग व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ आवेदन भी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वाराणसी, कानपुर, दिल्ली व लखनऊ से आए उद्यम एवं हथकरघा के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा इस दो दिवसीय उद्यम समागम एवं ओडीओपी प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। किस प्रकार वह अच्छी मशीनें लगाकर अच्छा उत्पाद कर सकते हैं और कैसे उत्पाद को बाजार में विस्तार दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जनपद के हथकरघा उत्पाद को बढ़ावा देने एवं उत्पाद का पूर्ण लाभ प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सीडीओ निधी गुप्ता वत्स ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोग करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डीएफओ राकेश चंद्रा, डीडीओ राजितराम मिश्रा, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार, उप कृषि निदेशक डा. आशुतोष कुमार मिश्रा, एलडीएम सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, उद्यमी एवं हथकरघा बुनकर आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनी में 50 स्टाल ओडीओपी तथा 50 स्टॉल जिले के प्रमुख इकाइयों के स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

स्टॉलों पर रही भीड़
हरदोई। आरआर कालेज के परिसर में उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खाद प्रसंकरण, सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत, महिला समूहों, वन, बैंकों एवं कृषि यंत्रों की लगाई गई प्रदर्शनी का लोगों ने अवलोकन किया। सुमंगला को लेकर स्टालों पर भीड़ भाड़ रही।
कुछ इस तरह चला प्रथम सत्र
हरदोई। प्रथम दिन बुधवार को रजिस्ट्रेशन के बाद ओडीओपी स्कीम के बारे में एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि रोहन ने बताया। इसके बाद कुवर शशांक ने हरदोई में औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा की। हथकरघा वस्त्र, बुनकर उत्थान, क्रेता-विक्रेता समागम आदि के बाबत भी विस्तार से चर्चा की गई।
टेडीबियर भी बने आकर्षण का केंद्र
हरदोई। प्रदर्शनी के दौरान स्वयं सहायता समूह शिवानी द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। जिसमें टेडीबियर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी छूट
हरदोई। आरआर इंटर कालेज परिसर में उद्यम समागम में किसानों के लिए भी कई स्टॉल लगाए गए। जिसमें कृषि यंत्र श्रेणीवार किसानों के देखने व समझने के लिए लगाए गए। इन पर अधिकतम 50 फीसदी तक सरकारी अनुदान दिलाने की व्यवस्था है।
हस्तनिर्मित वस्तुओं के भी लगे स्टॉल
हरदोई। परिसर में लगी प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें लोगों की भीड़ रही। इसमें सामान्य रोजमर्रा की चीजों से आकर्षक चीजें बनाई गईं थीं।
कौशल विकास केंद्र पर महिलाएं जुटीं
हरदोई। आरआर इंटर कालेज परिसर में लगी प्रदर्शनी में कौशल विकास केंद्र का लेडीज कार्नर भी दिखाई दिया। जिसमेें महिलाओं के लिए परिधानों को तैयार किया गया था। इस स्टॉल पर भी दिन भर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें