फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने जहरखुरान को दबोचा, नशीले पदार्थ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जीआरपी ने पश्चिम बंगाल के एक शातिर जहरखुरान को रविवार को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी एसओ रेहान खान ने बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवेे स्टेशन के सीमेंट टिन शेड के पास खड़े संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 73 ग्राम नशीले पदार्थ, 30 एलप्राजोल टैबलेट और 250 रुपये बरामद किए गए। पूूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अंसार निवासी झोकवा बस्ती थाना इस्लामपुर जनपद दीनाजपुर पश्चिम बंगाल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ ने बताया कि आरोपी शातिर जहरखुरान है। वह ट्रेन के अंदर यात्रियों के खाने-पीने की चीजों में नशीली दवाएं खिलाकर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें