फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नये प्रारूप में लाएगी फसल बीमा योजना

Wed, 22 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहाकि फसल बीमा के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। केंद्र सरकार संसद में नए प्रारूप में फसल बीमा योजना लाएगी, जिससे किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। केंद्र सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए भूमि अधिग्रहण बिल में कुछ संशोधन किया है।
विज्ञापन


इसे सदन में पास कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों से वार्ता चल रही है।वह मंगलवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विदेशी नीति के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ज्यादातर देश भारत में निवेश की सहमति जता चुके हैं।

इससे हमारी अर्थव्यस्था मजबूत होगी। चीन के साथ द्विपक्षीय मसलों पर वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई माह में चीन यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार माह केे प्रयास में दुनिया के 177 देश अब 21 जून को योग दिवस मनायेंगे।
विज्ञापन


केंद्र पर कारपोरेट सरकार के आरोप पर उन्होंने कहाकि यह सभी जानते है कि पिछली सरकार में किसानों की जमीन ‘दामाद’ ने ली लेकिन वापस नहीं की। वह सरकार कारपोरेट थी यह नहीं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर टिप्पणी की कि दुनिया के लोग भारत में चिंतन करने आते है लेकिन वह चिंतन करने विदेश गये।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, कमलेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें