संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चोरों ने अब शहर की ओर रुख किया है और शुक्रवार रात मोहल्ला आजाद नगर व कोतवाली देहात के मोहल्ला प्रगतिनगर में तीन मकानों को निशाना बनाया। प्रगतिनगर में एक मकान में चोरों ने दो किरायेदारों के यहां नकदी समेत सामान चोरी कर लिया। चारों ने नकदी समेत करीब चार लाख का सामान चुरा लिया है। चोरी की वारदातों से पुलिस की गश्त पर लोग उंगली उठाने लगे हैं।
कोतवाली देहात के मोहल्ला प्रगति नगर में लोधगढ़ी मजरा रायपुर निवासी अरविंद प्रताप सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार की रात में छत पर बने कमरे में सो रहा था। इसी बीच पड़ोस में निर्माणाधीन मकान की तरफ से चढ़कर कर मकान के अंदर दाखिल हो गए। घर में रखी अलग-अलग कमरे में दो अलमारियों का लॉकर तोड़कर जेवरात व 25 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख रुपए का जेवरात चुरा ले गए।
इसके अलावा कोतवाली शहर के मोहल्ला आजादनगर में किराए के एक मकान में दो किरायेदारों के कमरों में भी चोरी हो गई। दोनों पीड़ितों ने करीब दो लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी होने की बात बताई है। शाहजहांपुर जनपद के रौशर कोठी निवासी रामबरन आजाद नगर निवासी लल्लू के मकान में किराए पर रहते है।
रामबरन का आरोप है वह कमरे से शुक्रवार की रात में वह छत पर लेटा था। इसी बीच चोरों ने मकान में घुसकर कमरे में लगे बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी व एक जोड़ी झाला, एक अंगूठी एक जोड़ी समेत करीब दो लाख रुपये का जेवरात चोरी कर लिया।
इसी मकान में किरायेदार बबलू के कमरे से 15 हजार की नकदी व जेवरात समेत 50 हजार की चोरी हुई है। बबलू रोडवेज बस चलाता है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया चोरी की बात गलत है। एक किरायेदार का दोनों किरायेदारों से विवाद हुआ था। वह किरायेदार कमरा छोड़कर चला गया है। मारपीट के मामले को लेकर जांच की जा रही है।