फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन कर टीम को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार को स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ में हुई। खिलाड़ियोंं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है। प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि खेलने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग अंडर 19 में स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ की टीम विजेता ने श्री देवी दयाल इंटर कालेज सुभान खेडा की टीम को कराया। जूनियर बालक वर्ग अंडर 14 में स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ की टीम ने जनता इंटर कॉलेज नगला भूपतिपुर की टीम को शिकस्त दी। सीनियर बालिका वर्ग अंडर 19 व जूनियर बालिका वर्ग अंडर 14 में स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज नगला भूपतिपुर, आरआर इंटर कॉलेज, स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ, दयानंद इंटर कॉलेज सुरसा, पीवीआर इंटर कॉलेज गौसगंज, आदर्श कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज भदैचा, देव दरबार इंटर कालेज सांडी, पंडित नेहरु इंटर कालेज सदरपुर, श्री देवी दयाल इंटर कालेज सुभान खेडा, जनता इंटर कालेज कछौना और बीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उपप्रबंधक श्यामजी मिश्र ने अतिथियों कास्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित ने किया । जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी,प्रशांत मिश्र, आदर्श दीक्षित, ओम प्रकाश मिश्र, विनय शुक्ल, स्वर्ण कांत त्रिपाठी, प्रवीण द्विवेदी, मधुर तिवारी, अविनाश मिश्र, शिवानी दीक्षित, सविता द्विवेदी, भैयालाल वर्मा, दीपक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें