फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी के पास तार बेचने पहुंचा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। कस्बा स्थित दुकान पर शनिवार दोपहर एक व्यक्ति बोरे में रखकर विद्युत लाइन का तार बेचने पहुंच गया। वहां पहुंचे होमगार्ड को देखकर आरोपी भागने लगा। जिस पर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने खुद को एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कस्बा स्थित कबाड़ी की दुकान पर एक युवक बोरे में 11 हजार की लाइन में बिछाया जाने वाला लगभग 40 किलोग्राम तार रखकर पहुंचा और उसे बेचने की बात कही। इस बीच होमगार्ड के आने पर भागा तो उसने शोर मचा गया। जिस पर वहां पास खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिजली विभाग में ठेका लेकर विद्युतीकरण का काम करने वाली कंपनी में काम करता है।
ठेकेदार की जानकारी में ही वह बचा हुआ तार बेचने आया था। पुलिस ने ठेकेदार से संपर्क किया तो ठेकेदार ने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया। बताया कि युवक एक साल पहले उनके यहां बतौर मजदूर काम करता था। वह कौन सा तार और क्यों बेंच रहा है, उसे इसकी जानकारी नहीं है। एसओ राजेश राय ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ व पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें