फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की हत्या का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी गैंगस्टर मोहन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो अगस्त को लखनौर में गैंगस्टर मोहन मिश्रा के जन्मदिन पर उसके घर पर सात लोगों की दावत हुई थी। इसमें गैंगस्टर भूपेंद्र मिश्रा भी मौजूद था। देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से भूपेंद्र घायल हो गया था।
परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर गए थे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पूरे मामले में भूपेंद्र के पिता राम बिहारी मिश्रा की तहरीर पर मोहन पुत्र विमलेश, हरेराम पुत्र सुरेंद्र नाथ, विदुर पुत्र अरविंद के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पचदेवरा थानाध्यक्ष राम वचन भारती ने बताया कि मोहन मिश्रा शाहजहांपुर भागने की फिराक में था। धर्मपुर पुलिया के निकट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें