फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फल व सब्जी मंडी बदहाल, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के लखनऊ रोड पर संचालित फल व सब्जी मंडी बदहाल है। साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़क भी बदहाल हो गई है। इससे यहां के व्यापारी और ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ मार्ग पर नवीन फल व सब्जी मंडी संचालित है। यहां 90 स्थायी दुकानें हैं और प्रतिदिन 255 आढ़ती व्यापार करते हैं। मंडी परिसर की सफाई के लिए कार्यदायी संस्था से अनुबंध है। मगर इसके बावजूद मंडी की हालत बदहाल है। मंडी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई नियमित न होने से उनमें गंदा पानी भरा हुआ है। हाल यह है कि मंडी की सिल्ट निकाली गई, उसे उठाने की जगह डिवाइडर पर डाल दिया गया। वहीं, पिछले गेट के पास दुकानों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। इससे यहां व्यापारियों का बैठना मुश्किल हो रहा है और ग्राहकों को सब्जी आदि खरीदने में समस्या आ रही है।
मंडी परिसर में गंदगी के कारण हर समय दुर्गंध आती है। इससे वहां पर व्यापार करने वाले व्यापारी, पल्लेदार और ग्राहक संक्रमण के कारण बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

सफाई के लिए कार्यदायी संस्था निर्धारित है। व्यापारियों से दुकान के पास कूड़ादान रखने के लिए कहा गया है। सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कराके कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी की जाएगी। -सत्य पाल, मंडी प्रभारी
हरदोई। अतिक्रमण हटाओ अभियान में खाली कराए गए नालों और फुटपाथ पर टीम को फल-सब्जी के ठेले और कुछ दुकानदार फुटपाथ पर वाहनों की मरम्मत करते मिले। टीम ने ठेलों को हटवाने के साथ ही दोबारा न लगाने की चेतावनी दी। कहा कि दोबारा ठेले और दुकान के बाहर काउंटर आदि लगे मिले तो जुर्माना लगाया जाएगा।



शहर को साफ-सुथरा, जलनिकासी और आवागमन की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में नाले और सड़क के बीच के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया, लेकिन चार दिन चलाए गए अभियान का फॉलोअप किया गया।



नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण प्रभारी डॉ. पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में संग्रहकर्ता की टीम ने चार दिन चलाए गए अभियान का एक-एक कर मार्गों पर जायजा लिया। पिहानी चुंगी से डीएम चौराहे, डीएम चौराहे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहे और डीएम चौराहे से नुमाइश चौराहे से होते हुए बड़ा चौराहा और सोल्जर बोर्ड चौराहे से जिला अस्पताल चौराहे होते हुए गांधी तिकुनिया पार्क तक टीम ने नाला और फुटपाथों का जायजा लिया। टीम को पिहानी चुंगी पर दो दुकान और एक मकान के बाहर अतिक्रमण मिला। इस पर तीनों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया।



अतिक्रमण प्रभारी डॉ. पुष्पराज गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को फल-सब्जी के ठेले फुटपाथ पर लगे मिले थे। सभी को हटवा दिया गया है। ठेले लगाने वालों के नाम और पता भी दर्ज कर लिए गए हैं। चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ पर ठेला लगाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें