फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मिशन प्रबंधक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बेेंहदर ब्लाक मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात संदीप सिंह पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि महिला ग्राम संगठन की शिकायत पर ब्लाक मिशन प्रबंधन के खिलाफ जांच हुई थी। उनके खिलाफ थाना कासिमपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनकी सेवा समाप्ति के लिए मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि प्रकरण विकास खंड बेहंदर के ग्राम पंचायत पिलखनी मेें गठित आजाद महिला ग्राम संगठन से संबंधित है। ग्राम संगठन को प्रेरणा टूल बैंक स्थापित करने के लिए दो लाख रुपये जारी किए गए थे। ब्लाक मिशन प्रबंधक संदीप सिंह ने ग्राम संगठन द्वारा खरीद गए कृषि उपकरण को खराब और महंगा बताकर लौटा दिया।
इस दौरान उन्होंने शुक्ला सेल्स कारपोरेशन, हरदोई के लिए बिना कृषि यंत्रों की आपूर्ति के 1.90 लाख रुपये का चेक ग्राम संगठन से जारी कराकर दे दिया। ग्राम संगठन की अध्यक्ष गायत्री एवं अन्य सदस्यों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर उपायुक्त स्वत: रोजगार को जांच सौंपी गई। जांच में प्रकरण सामने आया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ब्लाक मिशन प्रबंधक के विरुद्ध धनराशि लौटाने, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने और सेवा से निष्कासित करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें