संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। कस्बा के विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में शनिवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियाें और आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाया। तीन इनकमिंग मशीन के जलने के कारण अगले चौबीस घंटे बाद ही बिजली आने की संभावना है।
सांडी विद्युत उपकेंद्र से पांच फीडरों है। इनमें टाउन, बघराई, कैनाल, भीखपुर और हरपालपुर फीडर शामिल है। इन फीडरों के माध्यम से शहर के पांच हजार उपभोक्ताओं के अलाव 180 गांव के 13 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शनिवार की देर शाम शार्ट सर्किट से एक इनकमिंग मशीन में लग गई है। इससे पहले कर्मचारी कुछ समझा पाते दो अन्य इनकमिंग मशीन जलने लगी। इससे कर्मचारियोंं में भगदड़ मच गई। बिजली कर्मचारियों ने 220 केवीए मन्ना पुरवा से ब्र्रेक डाउन लिया और बालू और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विद्युत उपकेंद्र में आग लगने पर आस- पास के लोग भी आ गए। जिनके पास अग्निशमन यंत्र थे, वह भी ले आए । बिजली कर्मचारियों और आस- पास के निवासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से उपकेंद्र के कैनाल, भीखपुर और हरपालपुर फीडर की इनकमिंग मशीन जल गई। आग के कारण पूरा उपकेंद्र बंद है। इससे 18 हजार उपभोक्ताओं को अगले चौबीस घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ेगा। उपखंड अधिकारी सांडी दयानंद शर्मा ने बताया कि इनकमिंग मशीन के आने और उनके लगाने में समय लगेगा। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया दिया गया है। जल्द से जल्द उपकेंद्र को शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।