हरदोई। मंगलवार को सुबह की शुरुआत लोगों की कोहरे और धुंध के साथ हुई। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि मौसम खुलेेगा और सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।
पिछले दिनों की तरह ही सुबह के समय कोहरा, धुंध और गलन के बीच होने से लोग परेशान हो गए। अंदेशा था कि हल्की ठंडी हवाएं दोपहर तक तेजी पकड़ने के साथ लोगों का हाल बेहाल कर देंगी, मगर अनुमानों के उलट देेर सुबह बाद अचानक मौसम के तेवर नरम पड़ने शुरू हो गए।
दोपहर होते होते आसमान में दिखने वाले बादल निकल गए तो कोहरा और धुंध पूरी तरह से छंट गई, तो धूप भी निकल आई। धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।
धूप के साथ ही धुंध और ठंडी हवाओं के बीच ठिठक कर बढ़ने वाले कदमों में तेजी आई और सड़कों पर यातायात गंतव्य की ओर चलने लगा। मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेशचंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम का रुख नरम बना रहेगा।
सुबह के समय कोहरे के साथ घने बादल छाये रह सकते हैं। ठंडी हवाओं के भी सामान्य गति से चलने की संभावनाएं हैं।