फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पेशी से लौटते वक्त आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा, घायल आटा चक्की संचालक की मौत

Sat, 18 Sep 2021 06:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले में न्यायालय में पेशी से घर लौटते समय हथौड़े से पीटकर घायल किए गए आटा चक्की संचालक की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। मृतक की पुत्री ने गांव निवासी 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमे की रंजिश में घेरकर पीटकर हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पत्यौरा निवासी मोहन सिंह (42) की गांव में ही आटा चक्की है। उसकी पत्नी वैष्णों गांव में ही आशा कार्यकर्ता है। वैष्णों ने कुछ समय पहले 156(3) के तहत दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चार लोगों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया था।

उक्त वाद में मोहन की शुक्रवार को न्यायालय में पेशी थी। मोहन सिंह पेशी पर आने के बाद शुक्रवार दोपहर गांव लौट रहा था। मैकपुर जलालाबाद मार्ग पर ग्राम कुरारी और पत्योरा के बीच दस लोगों ने उसे घेरकर हथौड़े से पीटकर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। शनिवार तड़के तीन बजे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिजनों से भी घटना को लेकर जानकारी की।

मोहन के परिवार में पत्नी सुनीता और वैष्णों, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मृतक की पुत्री इंदल ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित तहरीर पुलिस को दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें