फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक की मौत के मामले में चार पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को बाइकें टकराने के बाद घायल हुए युवक की पिटाई के बाद मौत होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर दुलारपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में दुर्घटना में घायल एक शख्स भी शामिल है। उसका उपचार शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

अंदा इब्राहिमपुर निवासी राजेश कुमार (45) किराये पर ट्रैक्टर चलवाते थे। बीते बृहस्पतिवार को उनका ट्रैक्टर दानपुर गांव में चल रहा था। ट्रैक्टर देखने वह बाइक से दानपुर गए थे। साथ में उनके दोस्त सुरजीत भी थे। इस दौरान दूसरी बाइक से आए दानपुर निवासी हरिश्चंद्र, भगवानदीन और संतोष की बाइक राजेश की बाइक से टकरा गई थी। घटना में राजेश और हरिश्चंद्र घायल हो गए थे। राजेश के पुत्र सूरज का आरोप है कि घटना के बाद हरिश्चंद्र, भगवानदीन और संतोष के साथ ही गांव निवासी सुशील ने राजेश की पिटाई भी की थी।
जानकारी पर पहुंचे परिजन को राजेश बेहोशी की हालत मेें मिले थे। सीएचसी से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। पिहानी कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि सूरज की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बताया कि दूसरे पक्ष से घायल हरिश्चंद्र शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें