फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नटरोज पुलिस से बचने के लिए बन गया काली सरकार, गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-53-मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराए जाने के दौरान नटरोज उर्फ काली सरकार उर्फ प्रदीप शुक्ला। सं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हरदोई। अपराध की दुनिया में नटरोज के नाम से चर्चित रहे शातिर को लगभग 12 साल बाद शहर कोतवाली पुलिस ने झांसी की पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा गांव में काली सरकार के नाम से दरबार चलाने लगा था। हर शुक्रवार को उसके दरबार में भीड़ जुटती थी। इस दौरान वह लोगों का पुराना इतिहास, परेशानियां और भविष्य बताने का दावा करता था।
विज्ञापन

चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 36ए है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले, लूट, गुुंडा एक्ट, अवैध शस्त्र अधिनियम, मिनी गुंडा एक्ट, यौन शोषण आदि धाराओं में 13 मामले दर्ज हैं। इनमें गैर इरादतन हत्या का मामला भी शामिल है। पिछले लगभग 14 साल से वह न्यायालय में अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके झांसी में होने की जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम झांसी भेजी गई थी। झांसी पुलिस के सहयोग से वहीं के लहचुरा इलाके से प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार किया गया।
प्रदीप पुलिस से बचने के लिए वहां बाबा के वेश में रहता था। झांसी के सीओ रत्नाकर सिंह का कहना है कि पिछले कुछ साल से वह कुरैचा गांव में काली सरकार के नाम से दरबार लगाता था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि झांसी से लाकर रविवार को प्रदीप शुक्ला का मेडिकल कराया गया। उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था।
विज्ञापन




हरदोई लाए जाने की जानकारी पर तैर उठे नटरोज के पुराने कांड
पिछले लगभग डेढ़ दशक से नटरोज हरदोई नहीं आया था। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी पर उसके पुराने कांड सोशल मीडिया पर तैरने लगे। दरअसल प्रदीप शुक्ला को आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के दौरान नटरोज नाम मिला था। उसके पिता सिनेमा रोड पर पान की दुकान चलाते थे। भाई और पिता की मौत होने पर भी नटरोज हरदोई नहीं आया था। ऐसे में बहुत सारे लोग यह समझ रहे थे कि नटरोज की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें