फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने हरपालपुर समिति कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर खाद लेने को लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर/हरदोई। डीएपी को लेकर सरकारी वितरण केंद्रों पर जबरदस्त मारामारी मची हुई है। शुक्रवार को ककरा पीसीएफ केंद्र व हरपालपुर साधन सहकारी समिति पर सुबह से ही खाद के लिए किसानों की लंबी लाइनें लग गईं। दिन भी केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसानों में धक्का मुक्की जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार नारायण सिंह ने दोपहर में हरपालपुर साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने समिति के सचिव प्रभात कटियार को नियमानुसार खाद वितरित करने के निर्देश दिए। शहर के सिनेमा चौराह स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के बाहर भी सुबह से ही खाद के लिए किसानों की लंबी लाइनें लग गईं। भीड़ को व्यवस्थित करने में कर्मियों को खासा पसीना बहाना पड़ा। केंद्र पर दोपहर के बाद तक खाद का वितरण होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें