फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते गाते शिवभक्त मंदिरों के लिए रवाना

Sun, 09 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने को कई स्थानों से शिव भक्तों का जत्था कांवड़ लेकर शिवालयों के लिए रवाना होने का क्रम जारी है। शहर के मंदिरों से शिवभक्तों का जत्था गंगा घाट के लिए जोर शोर से रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा तट से गंगाजल लाकर भक्तों का शिवालयों में शिव का जलाभिषेक पूर्ण श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि सावन में जहां एक ओर कांवड़ियों का गाजे बाजे के साथ सड़कों पर निकलने का क्रम जारी है, वहीं राजघाट और राजघाट से सकाहा जाने पर जगह जगह कांवड़ियों का स्वागत किया जा रहा है।

रविवार को तुरंतनाथ कांवड़िया ग्रुप के बैनर तले श्रद्धालु भोले के जयघोष के साथ निकले। इसके अलावा भोलेनाथ के बम बम के जयकारों के साथ शिव पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियों ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें