फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदेाई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुधेला गांव में संदिग्ध हालात में किसान का शव पड़ोसी के पिपरमिंट के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दुधेला निवासी कमलेश कुमार शुक्ला (50) खेती करते थे। बृहस्पतिवार को वह गेहूं बेचने के लिए बाजार गए थे। वापस आते समय रास्ते में कुछ देर के लिए एक जगह रुकने के बाद अपने खेतों में जाकर काम करने लगे। काम करने के दौरान ही थकान होने पर वह पड़ोसी अर्जुन के पिपरमिंट के खेत में बैठ गए। कुछ देर बाद वहीं उनका शव पड़ा मिला।
कमलेश अविवाहित थे और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि कमलेश शराब का आदी था। बृहस्पतिवार को भी जब वह खेत में गया था तो शराब के नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें